फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भूमि पैमाइश के विवाद में लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिकायत के बाद भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम का विरोध कर बाधा पहुंचाने के बाद दबंगों ने पीड़िता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमेेठी कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर अगहर गांव निवासी विद्या शुक्ला ने थाने में शिकायती पत्र दिया था। 31 दिसंबर को एसडीएम के आदेश पर भूमि की पैमाइश करने राजस्व टीम गांव में गई थी। टीम के पहुंचने के बाद महेश नारायण, सुरेश नारायण, उर्मिला देवी, घनश्याम तिवारी, दुर्गेश ओझा, पवन ओझा और डिप्टी ओझा विवाद करने लगे। पैमाइश का विरोध करने पर राजस्व टीम लौट गई। इसके बाद सभी विद्या के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची तो सभी मौके से भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें