फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नैक के मूल्यांकन में बीबीएयू को मिला ए-प्लस ग्रेड का दर्जा

Sat, 21 Oct 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) को ए प्लस ग्रेड प्रदान किया है। इस पर सैटेलाइट शाखा टीकर माफी के छात्रों व शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

सैटेलाइट सेंटर के निदेशक डॉ. संदीप नायक ने कहा कि विवि में सुविधाएं बढ़ने के साथ-साथ विदेशों के अच्छे विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू कर सकेगा। इसके अलावा बाहर से भी स्टूडेन्ट एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत छात्रों का आवागमन होगा।
कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के अन्तर्गत प्रोजेक्ट मिलना तथा विवि को अलग-अलग क्षेत्रों में अनुदान भी मिल सकेगा। इस पर छात्रों ने ढोल नगाड़े बजाकर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें