फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक को पीटा

Sat, 25 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। मुसवापुर चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर में संचालक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि एक ग्राहक पर दवा के 850 रुपये बकाया थे। रुपये मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दुकान में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। वहीं सौरभ पांडेय ने मेडिकल स्टोर संचालक के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक से उनका किसी प्रकार का रुपये का लेनदेन नहीं है। उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी, जिसे लेने के बाद उन्हें रिएक्शन हो गया। इसकी शिकायत करने पर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।


उनका आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुंशीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें