फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारावफात जुलूस मार्ग का लिया जायजा

Thu, 12 Sep 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
डीएम और एसपी जुलूस मार्ग को लेकर बातचीत करते हुए
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बारावफात को लेकर बुधवार को डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप सिंह जगदीशपुर कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अंजुमन गुंचये इस्लाम के चेयरमैन मोहम्मद रफीक वारसी उर्फ अल्लू मियां ने बताया कि 16,17, 18 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन पर जलसे में दूर दराज से लोग आते हैं। तकरीर होती है।
विज्ञापन


बताया कि 17 सितंबर को जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस जगदीशपुर चौराहे पर देर शाम समाप्त होगा। रात में जलसा होगा। क्षेत्र की सड़कों पर गड्डे भरे जाने, मेडिकल कैंप, बिजली पानी आदि को दुरुस्त करने की मांग की। डीएम ने शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

एसपी ने जुलूस के दौरान मार्ग परिवर्तन, बैरियर सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने एसएचओ राकेश सिंह से तैयारियां पूरी करने को कहा है। इस मौके पर एसडीएम प्रीति तिवारी सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें