फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सदस्यता समाप्ति पर बार काउंसिल ने लगाई रोक

Mon, 16 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एवं अधिवक्ता उपेंद्र कुमार शुक्ल की आजीवन सदस्यता समाप्त करने के आदेश पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने रोक लगा दी है। जांच समिति ने कार्रवाई तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को प्रयागराज स्थित कार्यालय में तय की है। संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उपेंद्र कुमार शुक्ल ने तीन नवंबर को बार काउंसिल में प्रार्थना पत्र देकर सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी। उनका आरोप था कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने बिना नोटिस दिए और पक्ष रखने का अवसर दिए उनकी आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी। सामान्य सभा की बैठक बुलाए बिना प्रस्ताव पारित करने का आरोप भी लगाया था।

मामले की जांच के लिए बार काउंसिल के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष पंचू राम मौर्य की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ला ने बताया कि 23 नवंबर को आवश्यक अभिलेख और पक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें