फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज से होगा बार काउंसिल का चुनाव

Fri, 16 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 बार काउंसिल के चुनाव के पहले गौरीगंज तहसील परिसर में की गई बैरिकेडिंग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार से प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया। जिले के मुख्यालय गौरीगंज में शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ होगी जो शनिवार शाम पांच बजे तक चलेगी। बृहस्पतिवार को चुनाव से जुड़ी तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय की तहसील गौरीगंज स्थित अधिवक्ता सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान कराया जाएगा।। मतदान की पूरी प्रक्रिया जिला जज की निगरानी में संचालित होगी। 743 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।


उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी और क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अंदर केवल सीओपी कार्ड धारक अधिवक्ताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। तहसील परिसर और मुख्य द्वार पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार और शनिवार को सरकारी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का तहसील परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन





सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बार काउंसिल चुनाव को देखते हुए सीओ गौरीगंज, महिला थाना प्रभारी समेत चार थाना प्रभारी, 20 उपनिरीक्षक, 40 आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी, फायर टेंडर और क्यूआरटी की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं से मतदान प्रक्रिया में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें