फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल स्टोर पर नहीं हो प्रतिबंधित दवा की बिक्री, लगवाएं कैमरा

Thu, 27 Jun 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के साथ जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम-एसपी की अध्यक्षता में एनकार्ड जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने व स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में नशीले पदार्थ की खेती एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में डीएम ने नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने हेतु पुलिस, आबकारी विभाग तथा ड्रग्स विभाग के अधिकारियों अभियान संचालित कर जांच करते हुए कार्रवाई करने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर सभी जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें