फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में नियुक्त होंगी बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की सभी 682 ग्राम पंचायतों में जल्द ही बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी की नियुक्ति होगी। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिये होने वाली यह नियुक्ति बैंकिंग सखी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत होगी। बीसी सखी की नियुक्ति होने से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वरोजगार मीनाक्षी देवी ने बताया कि प्रत्येक बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी को 4,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से छह महीनों तक मानदेय दिया जाएगा। साथ ही हार्डवेयर खरीदने के लिए बैंकिंग सखियों को 75,000 रुपये तक का आसान कर्ज भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया जा चुका है। इनका मुख्य काम बैंकों और स्वयं सहायता समूहों के लिए पुल के तौर पर काम करना होगा।
उन्होंने बताया कि योजना का मकसद यह भी है कि ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पहुंचे। बैंकिंग सखी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा और लोग बैंकों की सेवाएं आसानी से ले सकेंगे। बताया कि बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी की नियुक्ति आरक्षण प्रावधानों के तहत स्वयं सहायता समूह से की जाएगी। नियुक्ति में समूह की ऐसी वरिष्ठ सदस्य को वरीयता मिलेगी जो स्मार्ट फोन चला सके। नियुक्ति के लिए ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से 11 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें