फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैंक का सर्वर फेल होने से उपभोक्ता परेशान

Tue, 28 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। भेटुआ के बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक सरुवावां में सोमवार को सर्वर फेल होने और कैश की कमी के कारण उपभोक्ताओं को दिनभर परेशान होना पड़ा। लोग रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन न तो सर्वर चालू हुआ और न ही कैश निकाला जा सका।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं ने बताया कि बैंक काफी देर से खुला और सुबह 11 बजे तक कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस कारण उपभोक्ता बाहर इंतजार करते रहे। शोभनाथ यादव ने बताया कि बैंक खुलने के बाद कर्मचारियों ने सर्वर बंद होने की बात कही। इससे कोई भी लेनदेन नहीं हो सका। सूरज ने बताया कि वह रुपये निकालने आए थे, लेकिन बैंक में कैश ही नहीं था। दोपहर दो बजे तक कैश मिलने की उम्मीद जताई गई, मगर तब तक अधिकतर लोग लौट गए।



धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें धान कटाई में लगी कंबाइन मशीन का भुगतान करना है, मगर बैंक से रुपये न मिलने के कारण काम अटक गया है। बैंक मैनेजर ने कहा कि सर्वर में तकनीकी दिक्कत आने से लेनदेन प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि समस्या को दूर करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें