फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हत्या के आरोपी की जमानत खारिज

Thu, 25 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। पीपरपुर थाने घोरहवा गांव में बीते 14 फरवरी की रात हुई युवक की हत्या के मामले में सुल्तानपुर जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहवा मजरे भोजपुर गांव के निवासी हरि प्रसाद मिश्र के बेटे दिनेश की बीते 14 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए तीनों ने उसके शव को पुआल के ढेर में रखकर जला दिया था। इसके बाद बचे अवशेष को तीनों आरोपियों ने गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। गत 18 फरवरी लुधियाना से लौटने के बाद मृतक दिनेश के पिता लगातार पुलिस से शिकायत करने में जुटा रहा। 21 मार्च को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में पत्नी प्रीति समेत तीन को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता बाल मुकुंद तिवारी ने बताया कि अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान जिला न्यायाधीश ने आरोपी कमलेश कुमार वर्मा की ओर से प्रस्तुत जमानत याचिका को खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें