फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पक्का बनेगा बहादुरगंज-जगन्नाथ मार्ग

Mon, 24 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र में कप्तान सिंह मार्ग से जूनियर हाईस्कूल होते हुए बहादुरगंज व जगन्नाथ गांव को जोड़ने वाला कच्चा मार्ग जल्द ही डामरीकृत होगा। राज्यमंत्री की पहल पर मार्ग के निर्माण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद करीब 60 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के बाद मरम्मत नहीं होने से अधिकांश मार्ग जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में जर्जर मार्गों की मरम्मत करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग इन दिनों विशेष अभियान संचालित कर रहा है। तिलोई क्षेत्र में कप्तान सिंह मार्ग से जूनियर हाईस्कूल होते हुए बहादुरगंज व जगन्नाथ को जोड़ने वाला मार्ग कच्चा है। ऐसे में स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में आवागमन में सर्वाधिक परेशानी होती है। आम दिनों में भी कच्चे मार्ग से पढ़ने जाने वालों बच्चों संग बीमार को अस्पताल पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता।


लोगों की परेशानी को देखते हुए राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर कच्चे मार्ग का डामरीकरण करते हुए नवनिर्माण करने को कहा। राज्यमंत्री की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराते हुए मार्ग के निर्माण के लिए अनुमानित आगणन तैयार करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव मंजूर करने के साथ आगणक राशि को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए जारी कर दी। इसके बाद विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए मार्गों के निर्माण का काम पूरा करने में जुटा है। संपर्क मार्ग के डामरीकृत होने से स्थानीय आबादी के साथ अन्य राहगीरों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन









जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड रमेश चंद्र ने बताया कि मार्ग के नवनिर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। ठेकेदार नामित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। बताया कि दो माह में प्रस्तावित मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें