फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में 2717 मरीजों का किया उपचार

Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की 30 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 2717 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 15 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में 16 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन



अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. सुमित राय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. अनुराधा शर्मा, फार्मासिस्ट दिव्यानी सिंह, एसएलए एफआर खान, बांकेलाल प्रजापति, वार्ड बॉय जेपी शुक्ल, एएनएम श्वेता, आशा संगिनी पुष्पा मिश्र, अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे। पीएचसी मेले में 12.10 बजे तक 57 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 22 मरीजों की जांच हो चुकी थी।


मेले में कलवारन का पुरवा निवासी 50 वर्षीय विमला पहुंची थीं। चिकित्सक को दिखाते हुए बताया कि साहब... काफी दिनों से बुखार आ रहा है। दवा बाहर से ली, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कराते हुए दवा दी। वहीं, झाऊनेई गांव निवासी 75 वर्षीय शांति देवी ने बताया कि शुगर व बीपी से आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच करने के बाद दवा दी। इसके साथ ही खानपान में परहेज करने की सलाह दी।
विज्ञापन



हनुमानगंज निवासी 65 वर्षीय पारसनाथ ने बताया कि काफी दिनों से वह शुगर व बीपी की समस्या से पीड़ित हैं। इस समय कमजोरी भी महसूस कर रहे हैं। चिकित्सक ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दवा बदलते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। मेले में पहुंचे सरैंया दुबान निवासी 55 वर्षीय रमाकांत तिवारी ने बताया कि करीब डेढ़ माह से उन्हें चक्कर आ रहा है। कई चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी। सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया।





मेले में एक चिकित्सक मिलीं अनुपस्थित
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सीएचसी गौरीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगवां में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान मेले में करीब 79 मरीजों का इलाज और 28 मरीजों की जांच हुई थी। वहीं, मेले में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुधा सिंह को छोड़कर सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिलीं चिकित्सक सात अप्रैल से अवकाश पर हैं, जिसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें