फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी में बनेगा बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर

Tue, 25 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन




विचार न्यास फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष स्वर्गीय देवी प्रसाद त्रिपाठी की स्मृति में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर 11, 13, 15, 17, 19 और सीनियर्स श्रेणी के एकल, युगल व मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें कुल 75 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमेठी के खिलाड़ियों के लिए यह एक शुरुआत है और आने वाले समय में अमेठी एक बैडमिंटन सेंटर बनेगा। दिल्ली में डॉ. अमिता सिंह ने बैडमिंटन की एक बड़ी एकेडमी शुरू की है। जिसमें पूरे भारत के बच्चे ट्रेनिंग ले रहे हैं। डॉ. अमिता सिंह स्वयं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं और उनका सपना है कि अमेठी में भी एक ट्रेनिंग केंद्र बने। जहां पूरे देश के बच्चे आएं और हर तरह से उनके खेल कौशल और स्वास्थ्य का विकास हो सके।
विज्ञापन




सौभाग्य व प्रकेत ने दर्ज की जीत
प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबले में ओपन एकल पुरुष वर्ग में सौभाग्य सोनी और अंकित के बीच में दो सेट का खेल हुआ। जिसमें सौभाग्य सोनी ने 21-23, 21-18 से जीत दर्ज की। इसी वर्ग का एक अन्य मुकाबला प्रकेत सिंघल और अमित विश्वकर्मा के बीच दो सेट में हुआ। जिसमें प्रकेत ने 21-2, 22-20 से बाजी मारी। बॉयज सिंगल अंडर-15 श्रेणी में चंद्रेश्वर और अथर्व के बीच में दो रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें चंद्रेश्वर ने 21-9, 21-13 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें