फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सनी-11 ने एमपीएल प्रतियोगिता का जीता खिताब

Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के मिसरौली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देते अति​थि। -आयोजक
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। मिसरौली रेलवे स्टेशन के समीप खेल मैदान पर आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के 10 वें दिन सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच राहुल कंस्ट्रक्शन और सनी-11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनी इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में उतरी राहुल कंस्ट्रक्शन की टीम 49 रन ही बना सकी। सनी-11 की टीम ने 78 रनों से प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल मैच में 44 रन बनाकर चार विकेट लेने वाले खिलाड़ी अमित यादव मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन



इससे पूर्व पहला क्वार्टर फाइनल मैच राइजिंग स्टार तारापुर और सनी-11 टीम के बीच खेला गया। राइजिंग स्टार तारापुर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सनी-11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में उतरी राइजिंग स्टार तारापुर की टीम 113 रन ही बना सकी। चार रनों से सनी इलेवन की टीम ने मैच को जीत लिया। 35 गेंद में 60 रनों की पारी खेल कर सुरजन सिंह इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने।


वहीं प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच सनी-11 और चन्डेरिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनी-11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में उतरी चन्डेरिया क्रिकेट क्लब की टीम 54 रनों पर आल आउट हो गई। 44 रनों से सनी-11 की टीम ने दूसरा सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में 37 रनों की अच्छी पारी खेल कर बलराम पांडे मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला व गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को 31 हजार का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदित्य उपाध्याय, नितिन उपाध्याय, प्रभाकर उपाध्याय, विवेक सिंह, अभिनव उपाध्याय, माता प्रसाद उपाध्याय, महेश यादव, अनुपम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें