फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Mon, 22 Sep 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमस के बीच बिजली आपूर्ति का रोस्टर ध्वस्त हो गया है। अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। बादलों की आवाजाही के बीच धूप के चलते बाहर निकले लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय पर रविवार को बिजली की आवाजाही बनी रही। करीब चार से पांच घंटे की बिजली कटौती रही। विद्युत उपकेंद्र पीठीपुर में सुबह नौ बजे बिजली कटौती हुई जो दोपहर साढ़े 12 बजे बहाल हुई। करीब 1:30 बजे फिर कटौती हुई तो दो घंटे बाद 3:30 बजे बहाल हुई। इसके अलावा अमेठी, खेरौना, गौरीगंज देहात, बेनीपुर, शुकुलपुर सहित अन्य उपकेंद्रों पर बिजली की आवाजाही बनी रही। ऐसे में ग्रामीण इलाकों संग शहर में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।



कारखानों संग अन्य व्यवसाय पर भी कटौती का असर पड़ा। किसान नेता हरीश सिंह चुन्नू, अजय मिश्र, दिनेश तिवारी आदि ने बताया कि रोस्टर के अनुसार ग्रामीणों की बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लोगों ने आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। जेई अमृतलाल ने बताया कि फाॅल्ट मरम्मत के दौरान ही आपूर्ति बंद होती है। ठीक होने के बाद तत्काल आपूर्ति बहाल करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें