फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आयुष चिकित्सालय में दवाओं की कमी, मरीज बेहाल

Tue, 17 Feb 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेनीपुर गांव स्थित 50 शैया एकीकृत आयुष चिकित्सालय में दवाओं की कमी के चलते ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या आधी रही गई है। आयुर्वेदिक और यूनानी विभाग में अधिकांश बीमारियों की दवाएं लंबे समय से नहीं हैं।
विज्ञापन




इन विभागों में आने वाले मरीजों को बाहर से दवाएं लेनी पड़ रही हैं। वहीं ओपीडी में समय से चिकित्सकों के न आने के कारण भी चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मरीजों को सोमवार को आयुर्वेद विभाग में शुगर, बीपी, बुखार, यूरिन इंफेक्शन, गठिया, बवासीर, चर्म रोग सहित कई बीमारियों की दवाएं नहीं मिलीं। यूनानी विभाग में भी बवासीर, गुर्दा सहित कई दवाएं फार्मेसी में नहीं मिलने से रोगियों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ीं। सिर्फ होम्योपैथिक विभाग में ही पर्याप्त दवाएं होने की बात सामने आई।


दोनों महत्वपूर्ण विभागों में दवाएं नहीं होने से ओपीडी में पहले जहां दो सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी होती थी, अब वह घटकर 100 पहुंच गई है। दवाएं नहीं होने से मरीजों को सिर्फ निराशा ही मिल रही है। अस्पताल के नोडल व प्रभारी डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दवाओं के संबंध में पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन



आयुर्वेद विभाग में तीन चिकित्सकों की तैनाती है, जिसमें एक चिकित्सक अवकाश पर हैं। वहीं अन्य दो चिकित्सक 10 बजे के बाद ओपीडी में पहुंचे। इसके अलावा यूनानी विभाग में तैनात मात्र एक चिकित्सक भी ओपीडी में देर से पहुंचे। प्रभारी सीएमएस डॉ. मोहम्मद कासिफ ने बताया कि अस्पताल में दवाएं कम हैं। आयुष मिशन से दवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। आयुर्वेद और यूनानी विभाग में फरवरी के अंत तक दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।


एकीकृत आयुष अस्पताल सीएमएस विहीन है। यहां तैनात रहे सीएमएस डॉ. फारुख नूरी का स्थानांतरण होने के बाद सीएमएस की तैनाती नहीं हो पाई है। यहां पर इन्हौंना अस्पताल के प्रभारी डॉ. मोहम्मद कासिफ को सीएमएस की जिम्मेदारी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें