फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: '315 का जुगाड़ करो... पंडित जी को बुक करना है', दरोगा और मुखबिर की बातचीत का ऑडियो वायरल

Sun, 01 Jun 2025 12:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक दूसरे से कहता है कि '315 का जुगाड़ करो... पंडित जी को बुक करना है'। बताया जा रहा है कि यह बातचीत एक सब इंस्पेक्टर और मुखबिर के बीच की है। एक तरफ इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दूसरी तरफ सपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
calling - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में मुसाफिरखाना कोतवाली में तैनात एक सब इंस्पेक्टर का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में दरोगा और एक स्थानीय युवक (जिसे पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है) के बीच अवैध हथियार की व्यवस्था करने और एक निर्दोष व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की साजिश की बातचीत हो रही है।

विज्ञापन


ऑडियो में सब इंस्पेक्टर कथित रूप से कहता सुनाई दे रहा है, '315 का जुगाड़ करो... पैसे मुझसे ले लेना, एक-दो घंटे में चाहिए। पंडित जी को बुक करना है।' इसके अलावा वह रात में ही व्यक्ति को जेल भेजने और तमंचे के बदले एडवांस में पैसे देने की बात भी करता है। सूत्रों के अनुसार यह मामला सात मई का बताया जा रहा है। जब एक युवक को थाने बुलाकर अवैध हथियार के आरोप में फंसाने की योजना बनाई गई थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, आम जनता चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में शामिल युवक स्थानीय स्तर पर पुलिस का सहयोगी अथवा मुखबिर बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी ने भी अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस ऑडियो को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो को संज्ञान में लिया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें