फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवती को अगवा करने की कोशिश, केस दर्ज

Sat, 27 Apr 2024 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। पिता के साथ दवा लेकर घर लौट रही एक युवती को गांव के ही युवक ने बृहस्पतिवार को रास्ते में रोक लिया। शादी करने की नीयत से अपनी बाइक पर बिठाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ तो युवती के कपड़े खींच कर उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की।
विज्ञापन


पिता-पुत्री ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह बृहस्पतिवार की शाम अपने पिता के साथ दवा लेने गई थी। दवा लेकर वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे गांव के युवक ने जबरिया रोक लिया। इसके बाद युवक शादी करने की नीयत से युवती को अपनी बाइक पर बैठाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसके कपड़े खींच कर निर्वस्त्र करने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भवानी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जगदीशपुर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवती के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें