फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो बाइकों में भिड़ंत, बाराबंकी के तीन लोग सहित पांच घायल

Sat, 27 Apr 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रानीगंज मार्ग पर बख्तावर का पुरवा गांव के पास दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत होने से बाराबंकी के तीन लोगों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बाजार शुकुल ले जाया गया। वहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के बख्तावर का पुरवा के पास रानीगंज मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइक में सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार बाराबंकी के गंगापुरवा निवासी मुकेश यादव (24) व आकाश (30) और इसी जिले के पूरे लक्ष्मण गांव निवासी सुशील (25) घायल हो गए।
विज्ञापन

जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमेठी के जगदीशपुर इलाके के देवकली गांव निवासी सुमित (32) व उसकी पत्नी ज्योति घायल हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश, आकाश व सुमित समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य दो घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया दुर्घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें