फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के भतीजे पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में निर्माणाधीन मकान की रखवाली कर रहे भाजपा के सेक्टर संयोजक के भतीजे और उनकी मां पर शुक्रवार रात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

युवक को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पहुंची पुलिस मामलेे की छानबीन में जुटी है।
भाजपा सेक्टर संयोजक विद्यासागर ओझा के बड़े भाई केशव राम ओझा गांव से बाहर सड़क किनारे अपने खाते की भूमि पर मकान बनवा रहे हैं।
कुछ लोग अनावश्यक रूप से इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार रात केशव राम का पुत्र कृष्ण देव (35) और उनकी मां शांति देवी (75) निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। रात करीब साढे 11 बजे चार लोग धारदार हथियार व लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और चारपाई पर सो रहे कृष्णदेव ओझा और उनकी दादी शांति पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए।
इस घटना में कृष्णदेव गंभीर रूप से घायल हो गए और शांति देवी का एक हाथ टूट गया है और गंभीर चोटें अई।
चीख पुकार पर पहुंचे परिवारीजन घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने कृष्ण देव की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
परिवारीजनों के अनुसार हमलावरों को कृष्ण देव ने पहचान लिया है। हालत गंभीर है इसलिए अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। परिवारीजनों ने जमीनी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही है। बावजूद इसके कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल श्याम सुंदर ने बताया कि परिवारीजनों से तहरीर मिलते पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें