फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में घर में घुसकर हमला, पांच घायल

Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे रामदत्त मजरे अफुइया में शनिवार दोपहर खेत में हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर आठ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



गांव निवासी राकेश कुमार के अनुसार उनकी चाची शीला खेत में धान की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान गांव की रेखा वहां पहुंची और फसल को नुकसान पहुंचाने लगी। मना करने पर कहासुनी हुई, जिसके बाद रेखा धमकी देती हुई घर लौट गई। कुछ देर बाद रेखा अपने परिजन विपुल उर्फ रामशंकर, घनश्याम गुप्ता, विजयश्याम, सत्यम, अभय गुप्ता, गुड्डा, सुमन और छह अन्य लोगों के साथ कुल्हाड़ी, रॉड, चेन और लाठी लेकर राकेश के घर पहुंच गई।



आरोप है कि हमलावरों ने सबसे पहले चाची शीला पर हमला किया। उनकी चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे चाचा लाल प्रताप, बहन नीलम, पूनम और भाई विक्रम पर भी हमला किया गया। हमले में सभी को चोटें आईं, जिनमें शीला और विक्रम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि रविवार रात तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें