फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे अटलजी : राज्यमंत्री

Fri, 27 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को पार्टी कार्यालय संग बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि उनका सुशासन व आदर्श हमारी अमूल्य धरोहर है।
विज्ञापन




गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकतांत्रिक व मानवतावादी मूल्यों की प्रतिमूर्ति थे। वह सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे। राज्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने अटल जी के समय कार्य कर चुके कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया।


जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताया। इसके पहले मुख्य अतिथि सहित उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि अटल जी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई सड़कों पर सभी जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रा करने के बाद गांवों में चौपाल लगाई।
विज्ञापन



राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने तिलोई मंडल के गंगागढ़ से अकेला रोड पर कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की एवं भागीरथपुर के गंगागढ़ में चौपाल भी लगाई। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, काशी प्रसाद तिवारी, दलजीत सिंह, केशव सिंह, गोविंद सिंह चौहान कालीबक्श सिंह व गोविंद सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें