फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र पुरुष थे अटल बिहारी : डॉ. संजय सिंह

Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय अटल सेवा संगठन की ओर से अटल एक विचार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन कोरारी लच्छनशाह गांधी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि अंजली मिश्रा ने कहा कि अटल जी को शुरू से यकीन था कि भारत में राम मंदिर बनेगा और रामराज्य आएगा। वह कहा करते थे कि मेरा कार्यकर्ता ही मेरा परिवार है। अटल जी अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ने और संगठन का विस्तार करने को कहा करते थे। भारतीय अटल सेवा संगठन के माध्यम से अटल जी के विचार आगे बढ़ा रहा है। अटल जी का साधारण अध्यापक के बेटे से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर आसान नहीं था, उन्हें बहुत सी चुनौतियों से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे ही कोई अटल नहीं होता।


पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल एक राष्ट्र पुरुष थे। उनके विचार, लेखनी, सोच देश से ताल्लुक रखते थे। छोटे मन से कोई बड़ा नहीं बनता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। वह राष्ट्र प्रेमी थे। बहुत से लोग समाज को दूषित करना चाहते हैं, उसका समाधान अटल जी की सोच से किया जा सकता है। इस मौके पर भारतीय अटल सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज झा, उपाध्यक्ष सरला सिंह, प्रवक्ता संतोष सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विद्यालय के प्रबंधक शिवबहादुर सिंह और अध्यक्ष शिवकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें