फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अरगवां और जोगिंदर इलेवन की टीमें जीतीं

Fri, 24 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में विकास भवन व आईटीआई के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित स्व. जगन्नाथ सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को चार टीमों के बीच मैच हुआ।
विज्ञापन



इस दौरान अरगवां और बाबूगंज टीम के बीच पहला मुकाबला हुआ। अरगवां की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए बाबूगंज टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरगवां टीम ने 11 ओवर में मैच जीत लिया।


दूसरा मैच जोगिंदर इलेवन और कूंभी टीम के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोगिंदर इलेवन की टीम ने 12 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूंभी की टीम 12 ओवर में केवल 142 रन ही बना पाई। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह, दिलीप, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें