फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भोलेनाथ के द्वारे, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

Mon, 16 Feb 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर ​के कालिकनधाम ​स्थित प्राचीन ​शिवमंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार भोर से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भोलेनाथ के दर्शन करते रहे। पूरा वातावरण हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन




महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। कई स्थानों पर सामूहिक रुद्राभिषेक, मानस पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सभी मंदिरों के द्वार सुबह चार बजे खोल दिए गए थे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और घी अर्पित कर अभिषेक किया। शिवजी को प्रिय भांग, धतूरा, बेलपत्र और पुष्प चढ़ाए गए। धूपबत्ती और घी के दीप जलाकर आरती उतारी गई।


प्रमुख शिव मंदिरों के बाहर लंबी कतार लगी रही। नंदी महाराज को तिलक लगाकर गुड़, चना और हरा चारा अर्पित किया गया। मुसाफिरखाना के गुन्नौर स्थित दंडेश्वरधाम में श्रद्धालुओं ने गोमती में स्नान कर जलाभिषेक किया। फुरसतगंज के पीढ़ी स्थित तपेश्वरधाम तथा अमेठी के पांडवकालीन मुकुटनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन




इसके अतिरिक्त गौरीगंज स्थित दूधनाथ मंदिर, बाबा झारखंड धाम, गौरीशंकर मंदिर, रोहसी बुजुर्ग का महामृत्युंजय धाम, बाबूगंज सगरा आश्रम, जागेश्वरनाथ धाम, गोसाई बाबा आश्रम, सहजीपुर का महादेवन धाम, श्री देवीपाटन धाम, दुर्गन भवानी मंदिर, अफोइया मंदिर, दक्खिनवार विल्लेश्वर मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर गौरा, सिद्धदास मंदिर हरगांव, शिव मंदिर बरौलिया, मुंशीगंज चौराहा स्थित शिव मंदिर, जामों का बूढ़न बाबा मंदिर, मुराई का पुरवा शिव मंदिर, संग्रामपुर का महादेव मंदिर डेहरा, शिव मंदिर दीना का पुरवा, बदलापुर मेला स्थल स्थित शिवालय, गणेश देवतन मंदिर कालिकन धाम, दुखभंजननाथ मंदिर सहजीपुर, शिव मंदिर रामगढ़, टीकरमाफी के नर्मदेश्वर महादेव, सोमनाथ धाम, सत्तेश्वर धाम तथा गुन्नौर स्थित नारद धाम में दिनभर जलाभिषेक चलता रहा। पुलिस और स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित कर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित दर्शन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें