सिंहपुर पीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा। स्रोत : स्थानीय
सिंहपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा और आशा संगिनी का कार्य बहिष्कार रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदेश संगठन के निर्देश पर आशा संगठन की मुखिया गिरजेश सिंह ने कार्य बहिष्कार का एलान किया था। रविवार को आशा और संगिनी सिंहपुर स्थित पुरानी सीएचसी पर जुटीं और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने आशा के लिए 18 हजार और आशा संगिनी के लिए 24 हजार रुपये का निश्चित मानदेय तय करने की मांग की। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये एकमुश्त देने के साथ पेंशन की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई। ईपीएफ और ईएसआई का लाभ देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने 5जी मोबाइल, सिम कार्ड और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी।
आशा संगिनी को स्कूटी और आशा को साइकिल देने की मांग भी की गई। साथ ही आशा एवं आशा संगिनी के परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मांग उठाई। प्रदर्शन में गिरजेश सिंह, ममता, अनुप्रिया, सोनलता, सरला सिंह, श्रद्धा सिंह, अनामिका, पूनम पांडेय, तहसीन और महिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।