फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में आशा ने मारी बाजी

Tue, 12 May 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। प्राथमिक विद्यालय सनहा में सोमवार को सामान्य ज्ञान, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इतिहास और राजनीति से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इसमें आशा ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और अनुराधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सार्थक और आदित्य ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। सोनिया और शिखा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि रिंकू तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


निबंध प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रमेश दूसरे और शिवांगी तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों का मूल्यांकन भाषा शैली, प्रस्तुति और विषय की समझ के आधार पर किया गया। प्रधानाध्यापक राकेश विक्रम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें