फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में क्वारंटीन किए जा रहे परदेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉक डाउन की अवधि में परदेश से अपने घर लौटे लोगों को कोरोना वायरस का संभावित कैरियर मानते हुए उन्हें उनके गांव के नजदीकी प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्राथमिक स्कूलों को अधिग्रहीत कर लेखपाल व पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

12 मार्च के बाद गैर प्रांत व जिले से आने वाले लोगों को शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन सुविधाओं के बीच क्वारंटीन करने की कोशिश में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने सभी लेखपालों व पंचायत सचिवों को गांव में लॉक डाउन अवधि के बाद पहुंचने लोगों को चिन्हित करने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं परदेशियों को गांव में संचालित प्राथमिक स्कूल में रहने की व्यवस्था करने के साथ स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों का नियमित परीक्षण करने को कहा गया है। स्कूल में क्वारंटीन किए गए लोगों के भोजन का प्रबंध उनके घर वालों या विषम परिस्थिति में लेखपाल व पंचायत सचिव करेंगे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा अन्यथा समयावधि पूरी होने के बाद स्वस्थ रहने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें