फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी फैलने से पहले हो रोकथाम की व्यवस्था : राज्यमंत्री

Wed, 02 Oct 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बीमारी फैलने से पहले ही उसकी रोकथाम की व्यवस्था कर लेनी चाहिए। पिछले सात वर्षों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के चलते इससे होने वाली बीमारियों में कमी आई है। ये बातें मंगलवार को जिला अस्पताल में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरूआत करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि, उद्यान, सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा व सूचना विभाग आदि की टीमें गांव-गांव पहुंचें। कहा कि जिले का कोई भी गांव ऐसा न बचे, जहां एंटीलार्वा का छिड़काव न किया जाए।
विज्ञापन



उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर लोगाें को जागरूक करें। बुखार आदि से पीड़ित कोई व्यक्ति मिलता है तो तत्काल उसे नजदीकी सीएचसी, जिला अस्पताल में ले जाकर इलाज कराएं। आज से शुरू हुए अभियान की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब सभी लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे। सीडीओ सूरज पटेल ने कृषि, विकास, पंचायतीराज समेत अन्य विभागों की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगाए गए कर्मियों की संख्या की जानकारी दी।

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 31 अक्तूबर तक चलने वाले दस्तक अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर था, इस बार उन्होंने सभी के सहयोग से प्रथम स्थान पर लाने की बात कही। इससे पहले, राज्यमंत्री ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अभियान के नोडल डॉ. राम प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, केशव सिंह, बीएसए संजय तिवारी, सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, एसीएमओ डाॅ. पीके उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी, डॉ. राजीव सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




मंत्री बोले, आशा बहुओं के काम से सरकार संतुष्ट
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने आशा बहुओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्य से वह स्वयं और सरकार भी संतुष्ट है। आशा बहुओं के मानदेय आदि बढ़ाने को लेकर सीएम से बात हुई है, जिस पर आशा बहुओं ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें