फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, व्यवस्थाएं नाकाफी

Wed, 02 Oct 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को ही यहां डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल 26 संदिग्ध डेंगू पॉजिटिव मिले थे। एलाइजा जांच के बाद 15 मरीजों में डेंगू संक्रमण मिला है। जिले में फिलवक्त पर्याप्त प्लेटलेट्स की व्यवस्था नहीं है। हालांकि विभाग का दावा है कि पर्याप्त दवाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी पर डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन



बारिश के दिनों में मच्छरों का प्रकोप वैसे ही बढ़ जाता है। बदलते मौसम, जलभराव व गंदगी के कारण डेंगू के मच्छरों का भी खतरा बढ़ जाता है। इन सबके बीच बुखार, डेंगू व मलेरिया के मरीज की संख्या भी बढ़ती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में डेंगू के लिए मच्छरदानी युक्त 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिले की सभी 13 सीएचसी पर पांच-पांच बेड मच्छरदानी युक्त आरक्षित हैं।


विभाग के अनुसार अब तक डेंगू से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। इस समय डेंगू के खतरे को देखते हुए विभाग की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव और जागरूकता कार्यक्रम तेज कर दिए गए हैं। एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि जिले में कुल 26 संदिग्ध डेंगू के मरीज मिले थे। जांच के बाद उनमें 15 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। जिसमें रविवार को अमेठी जिला निवासी एक व्यक्ति की कानपुर में हुई जांच में डेंगू पॉजीटिव मिला। जांच में अगर मरीज डेंगू का संदिग्ध मिलता है तो तत्काल सीएचसी व जिला अस्पताल भेजा जाता है।
विज्ञापन





दवाएं व वार्ड आरक्षित
सीएमएस बद्रीप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में डेंगू की कार्ड एवं एलाइजा जांच की जा रही है। मच्छरदानी युक्त 10 बेडों का एक वार्ड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित है। अस्पताल में सभी दवाएं, इंजेक्शन आदि उपलब्ध हैं। साथ ही अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर पर ब्लड के साथ प्लेटलेट्स भी हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल मरीज को चढ़ाया जाएगा। एक डोनर पर एक यूनिट प्लेटलेट जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जा रहा है।





लोगों को किया जा रहा जागरूक
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू वार्ड आरक्षित हैं। अभियान चलाकर गांव-गांव जांच कराई जा रही है। विभाग की ओर से एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें