फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सोमनाथ भारती की डिस्चार्ज अर्जी पर 19 को होगी बहस

Mon, 07 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ चल रहे मामले में शनिवार को डिस्चार्ज अर्जी पर बहस नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने बहस के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाने के हरपालपुर गांव निवासी सोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना का हवाला देते हुए सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा है। मामले में आरोप तय किए जाने के बिंदु पर कई तारीख से कार्यवाही लंबित थी।

इसी बीच सोमनाथ भारती की ओर से खुद को निर्दोष बताते हुए डिस्चार्ज अर्जी दाखिल की गई। इस अर्जी पर भी कई तारीख से बहस लंबित चल रही है। शनिवार को बहस के लिए तारीख नियत थी, मगर कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। अब अदालत ने 19 सितंबर को मामले में बहस की अगली तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें