फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Fri, 24 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर बृहस्पतिवार को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के साथ संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरि शंकर जायसवाल की अगुवाई में जिले की सभी बाजारों में संगठन को मजबूत करने को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा की। अमेठी के सगरा स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में बाजार इकाइयों को मजबूत करने के साथ ही सभी बाजारों में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। व्यापारी मुद्दों व उनकी समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के काॅमर्शियल बिल संशोधन को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जो ज्ञापन दिया गया था, उस पर अधिकारियों ने पहल की है। उप खंड कार्यालय पर लगे शिविर में व्यापारियों को राहत मिली। इस दौरान जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, नगर महामंत्री अनूप कश्यप, शिव प्रसाद यादव, पवन शुक्ल, विनीत सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें