अमेठी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को जूनियर बालक, बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरन प्रथम, मो. दानिश द्वितीय, चंदन यादव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में चंदन यादव प्रथम, अंश मलिक द्वितीय और विकास गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर आदित्य, दूसरे पर दीपांकर और तीसरे स्थान पर विवेक रहे। गोला फेंक में आदित्य मौर्य प्रथम, उपेंद्र सिंह द्वितीय, रीतिकांत यादव तृतीय रहे। चक्का फेंक में आदित्य मौर्य प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय, जय सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में निशा पाल प्रथम, गौरी मोदनवाल द्वितीय, आंचल यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, गौरी दूसरे और आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंशिका प्रथम, आराध्या द्वितीय, व रचना अग्रहरि तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में रेनू सिंह प्रथम, सुप्रिया दूसरे व रचना अग्रहरि तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में अंशिका प्रथम, प्रिया कोरी दूसरे, व रेनू सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना का विकास करना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. देवमणि तिवारी, सर्वेश सिंह, मो. मुसर्रफ खां, रामआसरे, शिवकुमार, मो. आरिफ, मोना सिन्हा, आरती आदि मौजूद रहीं।