फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 30 तक ऑनलाइन करें छात्रवृत्ति आवेदन

Sun, 19 Jan 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए (कक्षा-11-12 को छोड़कर) 30 जनवरी तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया की संशोधित समय सारिणी जारी की गई है।
विज्ञापन




बताया कि शैक्षणिक संस्थानों की ओर से मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने, मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने संबंधी कार्यवाही 20 जनवरी तक पूरी होगी। विश्वविद्यालय व डीआईओएस की ओर से 22 जनवरी तक फीस आदि का सत्यापन पूरा किया जाएगा। बताया कि पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट-scholarship.up.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। योजना से जुड़ी जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें