फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंकपत्र में सुधार के लिए छह तक करें आवेदन

Tue, 28 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल इंटरमीडिएट के 21,590 और हाईस्कूल के 26,243 परीक्षार्थियों के अंकपत्र त्रुटिरहित बनाने के लिए शैक्षिक विवरणों में संशोधन का अंतिम अवसर दिया गया है। विद्यालय स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच कर त्रुटियां सुधारने के लिए छह मई तक समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो सहित अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप और मैन्युअल डाउनलोड करेंगे। इसके बाद संशोधन का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित कर सत्यापित किया जाएगा और अनुमोदन जिला विद्यालय निरीक्षक से लिया जाएगा। संशोधन से जुड़े अभिलेख और साक्ष्य छह मई तक पोर्टल पर अपलोड होंगे। तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।



डीआईओएस राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत नहीं होने और प्रमाणपत्र जारी होने के बाद संशोधन की मांग करने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को समय से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें