अमेठी सिटी। पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर का निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से भारत सरकार की अधिकृत संस्थाओं की ओर से ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवश्यक संलग्नकों जाति, आय तथा निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित हार्डकॉपी कार्यालय में जमा करनी होगी। योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।