फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सहालग में शगुन की टोकरी से घटने लगा सेब

Sun, 28 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शहर में सब्जी मंडी रोड पर फल की दुकान से खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी और सहालग के मौसम में फलों की बढ़ी कीमतों ने शादी-विवाह वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है। हालत यह है कि पिछले साल जो शगुन की फल टोकरी करीब 1400 रुपये में तैयार हो जाती थी, उसके लिए अब 2400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर सेब की कीमतों में उछाल का पड़ा है। मई में 200 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 250 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

फल कारोबारियों के अनुसार, बढ़े मालभाड़े, गर्मी और मंडियों में कम आवक के कारण कीमतों में तेजी आई है। महंगे सेब की वजह से लोग अब आम, केला और संतरा को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। शादी समारोहों में फ्रूट चाट, फ्रूट शेक और फ्रूट रायता जैसी व्यवस्थाओं में भी कटौती देखने को मिल रही है। फल विक्रेता बजट संतुलित रखने के लिए शगुन की टोकरी में आम और केला अधिक शामिल कर रहे हैं। बाजार में आम 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है।
-
सेब की जगह बढ़ी आम की मांग
फल विक्रेता रवींद्र अग्रहरि ने बताया कि पहले शगुन की टोकरी में पांच से सात किलो तक सेब पैक होता था, लेकिन अब लोग उसकी जगह आम, केला और संतरा ज्यादा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फसल नुकसान से बढ़ी महंगाई
फल कारोबारी संदीप गुप्ता के अनुसार आंधी और खराब मौसम से आम की फसल प्रभावित हुई है। साथ ही डीजल और परिवहन खर्च बढ़ने से कीमतों पर असर पड़ा है।
-
मालभाड़ा बना बड़ी वजह
फल विक्रेता तहसीन अहमद ने बताया कि जिले में अधिकांश फल बाहर से आते हैं। परिवहन लागत बढ़ने से दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है।
-
खराब होने का बढ़ा जोखिम
फल कारोबारी दौलत राम ने कहा कि गर्मी में फलों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कीवी और अनानास जैसे फलों के दाम भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं।
टेबल-
फलों का एक माह पहले-वर्तमान रेट
सेब-200-250 रुपये किलो
आम-80-50 रुपये किलो
अनार-150-200 रुपये किलो
कीवी-100 रुपये में चार-100 रुपये में दो पीस
मोसंबी-100-100 रुपये किलो
पपीता-40-80 रुपये किलो
केला-50-80 रुपये दर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें