फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गई बनी रेलवे स्टेशन की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रेल विभाग की संस्तुति पर जिला मुख्यालय से सटे बनी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में जुटी कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड ने इसकी सूरत बदल दी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर न सिर्फ नया लकदक भवन बनकर तैयार हो गया है बल्कि पुराने प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने के साथ एक और हाईलेवल प्लेटफॉर्म व फुटओवर ब्रिज बना दिया गया है। कार्यदायी संस्था रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की दिशा में भी कई बड़े कार्य को पूरा करने में जुटी है।
जिला मुख्यालय पर स्थित गौरीगंज रेलवे स्टेशन से लखनऊ की ओर जाने पर करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित बनी रेलवे स्टेशन कुछ वर्ष पूर्व तक उजाड़ नजर आता था। रेलवे स्टेशन का जर्जर भवन व यात्री सुविधाओं का अभाव पहचान हुआ करती थी।
विज्ञापन

हालांकि करीब दो वर्ष पूर्व रेल विभाग ने बनी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की स्वीकृति प्रदान करते हुए इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड को दी थी। रेल विभाग की स्वीकृति मिलते ही कार्यदायी संस्था ने रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य शुरू किया। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य अब अंतिम चरण में है।
कार्यदायी संस्था अब तक नए भवन का निर्माण करने के साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या-1 का एक्सटेंशन, प्लेटफॉर्म संख्या-2 का निर्माण, प्लेटफॉर्म संख्या दो पर यात्री शेड, प्रसाधन, सिटिंग व्यवस्था व फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा कर चुकी है। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बीच पूरा हुए ट्रैक दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य के साथ दोनों प्लेटफॉर्म व परिसर में कराए गए लाइटिंग कार्य ने भी रेलवे स्टेशन की भव्यता में चार चांद लगा दिया है।
बनी के स्टेशन अधीक्षक गणेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यदायी संस्था रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने में जुटी है। बुजुर्गों व विकलांगों की सुविधा के लिए रैंप ओवर ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में है। जल्द ही सबमर्सिबल की बोरिंग कर यात्रियों को वाटर सप्लाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग के आस पास सौंदर्यीकरण कार्य भी चल रहा है।
इस रेलवे स्टेशन पर कुल पांच जोड़ी पैसेंजर यात्री ट्रेनें (पीआरएल पैसेंजर, वीपीएल पैसेंजर, बरेली-प्रयागराज पैसेंजर, शटल पैसेंजर व डेमू) रुकती हैं। फिलहाल कोरोना के चलते 22 मार्च से बंद इन ट्रेेनों का संचालन अब तक बहाल नहीं होने से यात्रियों को इस स्टेशन पर बढ़ाई गई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें