फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.77 करोड़ से संवरेगी 13 संपर्क मार्गों की सूरत

Wed, 05 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले 13 संपर्क मार्गों के दिन जल्द बहुरेंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 1.77 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद इन संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम शुरू होगा। इन सड़कों के चकाचक होने से करीब पांच लाख की आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन



ग्रामीण अंचल को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों की दशा बेहद खराब है। आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद प्रांतीय खंड ने सड़कों का सर्वे करवाया। इसमें 13 संपर्क मार्गों के नवनिर्माण की जरूरत सामने आई।


पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा और 1.77 करोड़ रुपये बजट की मांग की। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए बजट भी जारी हो गया है। विभाग ने निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित ठेकेदार को दो महीने में सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करना होगा। साथ ही पांच साल तक इनका अनुरक्षण भी करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च 2025 तक ये सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन



इंसेट
नवनिर्माण के लिए चिह्नित मार्ग स्वीकृत धनराशि
1. पिंडारा-महाराज संपर्क मार्ग 19.80 लाख रुपये
2. मानशाह-अनखरा संपर्क मार्ग 19.60 लाख रुपये
3. कसरावा से उसरापुर संपर्क मार्ग 24.80 लाख रुपये
4. आंबेडकर गांव जलामा संपर्क मार्ग 15.20 लाख रुपये
5. पिछौरा संपर्क संपर्क मार्ग 24.20 लाख रुपये
6. औरंगाबाद-हाजीपुर संपर्क मार्ग 03.10 लाख रुपये
7. पूरब संपर्क मार्ग 21.75 लाख रुपये
8. नरौली-पनिहा संपर्क मार्ग 17.90 लाख रुपये
9. जमुआरी संपर्क मार्ग 12.70 लाख रुपये
10. कसरांवा-डेगरु संपर्क मार्ग 09.90 लाख रुपये
11 सेवई हेमगढ़-निधान संपर्क मार्ग 09.70 लाख रुपये
12. रामपुर कोड़वा संपर्क मार्ग 06.40 लाख रुपये
13. दोस्तपुर संपर्क मार्ग 03.70 लाख रुपये



जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग-प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 13 सड़कों के नवनिर्माण व पांच साल तक अनुरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने बजट जारी कर दिया है। निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें