फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपर्णा रजत कौशिक बनीं अमेठी की एसपी

Sun, 22 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एसपी अनूप कुमार सिंह का रविवार को तबादला हो गया। शासन की ओर से उन्हें सेनानायक पीएसी लखनऊ में नई तैनाती दी गई है। अब आईपीएस अपर्णा रजत कौशिक को जिले की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन




बीती 29 फरवरी को जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी अनूप सिंह के सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने चुनौतियों का सामना करते हुए आपराधिक ग्राफ कम करने में सफलता पाई। शिक्षक और उनकी पत्नी व दो बच्चों की हत्या के मामले में भी 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा। करीब 10 महीने के कार्यकाल में जिले में अपराध पर नियंत्रण करते हुए एसपी अनूप सिंह अपनी एक अलग छवि बना गए।



उनके कार्यकाल में लोकसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। हालांकि हाल ही में एसपी अनूप कुमार सिंह एक माननीय से विवाद को लेकर कथित रूप से चर्चा में आए थे। अब अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज से अमेठी का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। तेजतर्रार और अपनी ईमानदारी के लिए जानी जाने वाली अपर्णा रजत कौशिक कड़क आईपीएस अफसरों में गिनी जातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें