अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में मिशन प्रबोधन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। सामान्य ज्ञान, प्रश्नोत्तरी, निबंध, पोस्टर, गीत व भाषण प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंशिका शर्मा प्रथम, अंजनी चौहान द्वितीय, शिवानी कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी कश्यप, रिया, अंशिका शर्मा, भाषण प्रतियोगिता में अंशिका, शिवानी कश्यप, लक्ष्मी तिवारी, नारा लेखन प्रतियोगिता में सलमा बानो, रुखसार, ऋचा शर्मा अव्वल रहे। नृत्य प्रतियोगिता में प्राची, ऋचा, अमिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।