फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फायरिंग के आरोपी की निशानदेही पर एक और पिस्टल बरामद

Thu, 16 Jan 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। 22 दिसंबर को महमदपुर गांव निवासी अनीत पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में शामिल एक और आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है।
विज्ञापन

जगदीशपुर के महमदपुर गांव निवासी अनीत सिंह पर 22 दिसंबर को घर के सामने स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। मामले में घायल के पिता तेज बहादुर ने पूरे शोहरत गांव निवासी युवराज सहित कुछ अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी युवराज ने सोमवार को सुल्तानपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि तीन आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेजा था।
मामले में शामिल सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाने के धनुपुर गांव निवासी सूरज मिश्र व प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थानाक्षेत्र के किठौली गांव निवासी लखन पंडित उर्फ केशव ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। मंगलवार को लखन पंडित उर्फ केशव को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड लेकर थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में लखन पंडित ने साथियों सूरज, युवराज सिंह, गगन मिश्रा, सर्वेश सिंह, रवि पासी और मो. कैफ संग अनीत पर फायरिंग करने की बात स्वीकार की। लखन की निशानदेही पर पुलिस ने सलावतगढ़ के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की। मामले में अब तक दो पिस्टल बरामद की जा चुकी है। एसएचओ ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें