फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाराणसी की राह में एक और मुश्किल

Fri, 06 Oct 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से वाराणसी जाने वाले यात्रियों की राह में एक और मुश्किल आ गई है। अब 15 अक्तूबर तक वाराणसी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को एक स्टेशन पहले शिवपुर में या फिर एक स्टेशन आगे काशी में उतरना चढ़ना पड़ेगा। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से बाबा विश्वनाथ के दर्शन और श्राद्ध तर्पण करने की इच्छा रखने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि 15 अक्तूबर तक वाराणसी स्टेशन पर यार्ड का रिमाडलिंग, नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक लखन लाल मीना ने बताया कि यात्रियों को एक स्टेशन पहले शिवपुर या एक स्टेशन आगे काशी से ट्रेन पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें