फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: त्रिशुंडी में बनेगा एक और बाॅटलिंग प्लांट

Sat, 17 Feb 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इनवेस्टर्स समिट के माध्यम से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, पेय, फैशन क्षेत्र में उद्योग की बहार आ गई है। त्रिशुंडी क्षेत्र में 800 करोड़ रुपये से एक और बाॅटलिंग प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। कादूनाला में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी की गई है। आगामी 19 फरवरी को इसका भूमि पूजन होगा। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आ रही इकाइयों का हौंसला बढ़ाने के लिए इन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इसके लिए 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन लखनऊ के साथ जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। इसके लिए विकास भवन के पास ही समीप जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर तय स्थान है। जहां सरकार के मंत्री के माध्यम से उद्यमियों की हौंसला अफजाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उद्यमिता विकास विभाग के उपायुक्त दिनेश चौरसिया ने बताया कि जिला स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वरुण वेबरेज के कार्यकारी निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि 800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाॅटलिंग प्लांट से तीन हजार को रोजगार मिलेगा। वहीं, कादूनाला में 60 करोड़ रुपये की लागत से सोलर प्लांट शुरू किया जाएगा।

निवेश में कई तरह के उद्योगों का समावेश
जिले में औद्योगिक भागीदारी के साथ निवेश करने वालों में कई तरह के उद्योगों का समावेश है। जिसमें मुख्य रूप से शीतल पेय जूस निर्माता, हैंडलूम व टेक्स्टाइल, सब्जी मसाला यूनिट, वाॅशिंग डिटर्जेंट पाउडर इकाई, प्लाईवुड फैक्ट्री, पोल्ट्री फीड मिल, चिकेन प्रोसेसिंग युनिट, गोट व पिग फार्मिंग, दूध प्रसंस्करण, फ्लोर मिल, अस्पताल व नर्सिंग होम प्रोजेक्ट, होटल, मल्टीस्पेशिलिएटी अस्पताल व पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट, पशु चारा उद्योग, लेदर प्रोडक्टस, अनाज गोदाम, नर्सिंग केयर, बोतलबंद पानी, उर्वरक इकाई आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन


6,523 करोड़ से होगा निवेश
औद्योगिक विकास के लिए 17 विभागों की ओर से 162 प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जेबीसी) के लिए तैयार हैं। जिसमें 6523.76 करोड़ के निवेश से 15138 रोजगार सृजन होने की संभावना है।
इसमें यूपीसीडा के 35 प्रस्तावों से 5007 करोड़ का निवेश व 7785 को रोजगार मिलेगा। पशुपालन विभाग के 55 प्रस्तावों से 279 करोड़ का निवेश व 2346 को रोजगार मिलेगा। सहकारिता के तीन प्रस्तावों से 45 करोड़ निवेश व 61 को रोजगार, डेयरी के छह प्रस्ताव में 29 करोड़ का निवेश व 124 को रोजगार, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के एक प्रस्ताव में 70 करोड़ की लागत से 40 को रोजगार, एमएसएमई के 38 प्रस्तावों में 538 करोड़ का निवेश व 2429 को रोजगार, वन विभाग के पांच प्रस्तावों में 78.5 करोड़ का निवेश व 480 लोगों को रोजगार, हैंडलूम व टेक्सटाइल की ओर से एक प्रस्ताव से 150 करोड़ का निवेश व 500 को रोजगार मिलेगा।
बागवानी विभाग के 14 प्रस्तावों से 305 करोड़ का निवेश व 1233 को रोजगार, मेडिकल हेल्थ विभाग के एक प्रस्ताव से 10 करोड़ का निवेश व 50 को रोजगार, तकनीकी शिक्षा के दो प्रस्तावों में 6.5 करोड़ निवेश व 40 को रोजगार, पर्यटन विभाग के एक प्रस्ताव में छह करोड़ से 50 को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें