फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

Wed, 20 Mar 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है, जो 27 मार्च तक चलेगी। मंगलवार को इसको लेकर तैयारियां पूरी की गई। 31 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। जिले में 1570 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय में पंजीकृत 1.67 लाख छात्र पंजीकृत है। इनकी वार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। परीक्षा 50 अंकों की होगी। मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने बीआरसी से परिषदीय स्कूलों में प्रश्नपत्रों की आपूर्ति की है। इस बार बोर्ड की तर्ज पर विशेष प्रबंध कर परीक्षा कराने की योजना है। इसको लेकर सभी बीईओ के साथ जिला समन्वयकों को भ्रमण के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा के दिन खोले जाएंगे प्रश्नपत्र
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी कक्षाओं के प्रश्नपत्र संबंधित न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पर पहुंच गए हैं। प्रश्नपत्रों को शासनादेश के मुताबिक, सील पैक कर विद्यालयवार स्लिप लगाकर सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन परीक्षा से एक घंटा पहले विद्यालयों में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। जो कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में खोलकर बच्चों को हल करने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें