फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में अंजू सरोज ने मारी बाजी

Sun, 26 Oct 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। राजकीय हाईस्कूल अमेठी में शनिवार को एक स्कूल-एक खेल कार्यक्रम के अंतर्गत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



दौड़ प्रतियोगिता में अंजू सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नटरालिया द्वितीय और अंशिका मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में मोहन यादव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में रोजी की टीम विजेता बनी। खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय और खेल भावना का परिचय दिया।


प्रधानाचार्य डॉ. अनुज मौर्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें