फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में अंजली व निबंध में आर्या अव्वल

Sat, 27 Dec 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय हाईस्कूल अफुइया में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल अफुइया में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। शुरुआत संवाद सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पाठ्य विषयों से जुड़े प्रश्न रखे। शिक्षकों ने सरल भाषा में उत्तर देकर अवधारणाएं स्पष्ट कीं।
विज्ञापन




सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंजली सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रियांशी द्वितीय और अल्पा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में आर्या शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोहिल को द्वितीय और विकास को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल ने विषय की समझ, भाषा की शुद्धता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।



प्रधानाचार्य अनिल कुमार राबिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करने की सलाह दी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और निरंतर अभ्यास पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें