फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 28 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर में हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। स्त्रोत : निजी सूत्र
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। दो पशु तस्करों से साथ पुलिस की रविवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पूरे गौहर गांव का जावेद पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। जावेद के खिलाफ जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि नया पुरवा के पूरे गौहर में झाड़ियों के पीछे उन्हें गोकशी होने की सूचना मिली। वह जगदीशपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जावेद के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल व गोकशी में इस्तेमाल हाेने वाले उपकरण बरामद किए गए।


सीओ ने बताया कि जावेद और उसका साथी छुट्टा गोवंशों को पकड़कर मार देते थे और उनका मांस बेचते थे। जावेद पर गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम सहित 11 केस पहले से दर्ज हैं। ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में उपचार के बाद जावेद को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें