फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 04 Feb 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 102 बी के बंद करने को लेकर वार्ड नंबर तीन के साथ ही किठावर मार्ग के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद नगर पंचायत के निवासी होने के बावजूद शहर से अलग-थलग हो जा रहे हैं। वार्ड नंबर 11 के लोगों का मकान व दुकान रेलवे लाइन के दक्षिणी ओर है। उनका व्यापार पूरी तरह चौपट हो रहा है तो बुजुर्ग और बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जबकि वार्ड नंबर तीन में सफाई का मुद्दा गहराएगा।
विज्ञापन

कटरा राजा हिम्मत सिंह और किठावर मार्ग के लोग क्रॉसिंग बंद होने के बाद बीमार स्कूली बच्चों गर्भवती महिलाएं एंबुलेंस आदि में व्यवधान उत्पन्न होगा, और लंबी दूरी तय करने की स्थिति में गंभीर रूप से बीमार मरीज का समय पर इलाज नहीं हो पाने से कोई भी अनहोनी हो सकती है। क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानी गंभीर हो जाएगी।
लोगों ने स्थाई रूप से बंद हो रही क्रॉसिंग पर रोक लगाई जाने की मांग उठाई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हित की लड़ाई को आर-पार लड़ा जाएगा।
इस मौके पर सोनू कसौधन, अधिवक्ता राजेश मिश्र, विजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कमल अग्रहरि, पवन कुमार, आलोक कसौधन, दीपक अग्रहरि, डॉ विशाल अग्रहरि, संदीप कुमार, संतोष अग्रहरि, जयप्रकाश लोहिया, शमीम, बृजेश कुमार मिश्र, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब तक नहीं हुआ सर्विस रोड का निर्माण
अमेठी। शहर के ककवा रोड पर 650 मीटर दोनों तरफ बनने वाले सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। सर्विस रोड का निर्माण नहीं होने से ककवा रोड के दोनों छोर पर स्थित स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को आवागमन के साथ विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सर्विस रोड निर्माण कार्य पूरा कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने कई जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। बावजूद इसके आज तक हालात जस के तस हैं। कहा कि अभी तक सर्विस रोड नहीं बनी है लेकिन क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है, ऐसे में परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें