फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, फिर दौड़ीं मरम्मत टीमें

Wed, 13 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के नसीराबाद में बिजली दुरुस्त करते ऊर्जा निगम के कर्मी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जगदीशपुर। थौरी उपकेंद्र पर ग्रामीणों के धरना और हंगामे के बाद मंगलवार को ऊर्जा निगम सक्रिय नजर आया। सुबह होते ही विभागीय टीमें गांवों में पहुंच गईं और टूटे खंभों, क्षतिग्रस्त तारों व खराब लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। कई गांवों में नए खंभे लगाने की कवायद भी तेज हो गई।
विज्ञापन



आंधी और बारिश के बाद पिछले 13 दिनों से क्षेत्र के 22 पुरवों की करीब 20 हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर थी। बिजली न रहने से पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे थे। लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीण सोमवार रात थौरी उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे।


देर रात अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मंगलवार को लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों की टीमें अलग-अलग गांवों में काम करती दिखीं। कहीं टूटे तार जोड़े गए तो कहीं झुके बिजली खंभों को सीधा किया गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द आपूर्ति बहाल होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त लाइनों को तेजी से दुरुस्त कराया जा रहा है। अभी 35 नए बिजली खंभे लगाए जाने हैं। कार्य पूरा होते ही प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें